Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सावधान हो जाएं: सड़क पर खेल रहे बच्चों को दरिंदे बनाने लगे शिकार !

by Raju Chaurasia • May 4, 2022
Advertisement
Ad

बच्चों का सड़क और गलियों में खेलना भी सुरक्षित नहीं बचा। जिले में दो अलग-अलग जगह पर ऐसे मामले आए हैं जब सड़क पर खेल रहे नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म और दुष्कर्म के प्रयास जैसी सनसनीखेज वारदातें सामने आई। पहला मामला भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र का है, जहां सड़क पर खेल रही एक नाबालिग बच्ची को शराबी उठाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया, तो वहीं दूसरी घटना नदबई थाना क्षेत्र की है। जहां सड़क पर खेल रहे बच्चे को मोबाइल में कार्टून दिखाने के बहाने आरोपी घर ले गया और उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।

केस -1 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नदबई क्षेत्र में दोपहर को एक 9 वर्षीय बालक अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान पडौसी राहुल जाटव पीडित बालक को मोबाइल में कार्टून दिखाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने सूने मकान में ले गया। जहां आरोपी ने बालक के साथ जबरन कुकर्म किया। उसके बाद आरोपी भागछूटा। पीडित बालक ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। बाद में पीडित बालक की मां ने आरोपी राहुल जाटव के खिलाफ नदबई थाने में मामला दर्ज कराया। घटना के समय पीड़ित के परिजन किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। आरोपी ने बालक को घटना के बारे में किसी को बताने पर मारपीट की धमकी भी दी थी।

केस -2 थाना मथुरा गेट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी 10 साल की नाबालिग बेटी घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। वहां इंदर पुत्र महिलाल शराब के नशे में आया और बेटी को बुरा काम करने की नीयत से उठाकर अपने घर के अंदर ले गया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर माता पिता दौड़कर आरोपी के घर पहुंचे, तो इंदर के मकान के नीचे के कमरे से बेटी की चीख पुकार की आवाज आ रही थी। माता पिता ने बंद कमरे को बड़ी मुश्किल से खुलवाया, तो कमरे में इंदर शराब के नशे में निर्वस्त्र होकर नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। माता पिता ने आरोपी के कब्जे से अपनी बेटी को बमुश्किल छुड़ाया। पीड़ित के परिजनों ने मथुरा गेट थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।

जिले के दोनों थाना क्षेत्र में इन घटनाओं में सड़क पर खेल रहे मासूम बच्चों को दरिंदों ने अपना निशाना बनाया। इससे साफ पता चलता है कि अब घर के बाहर सड़क पर गली में खेलते हुए बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.