Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नाले में गिरकर हुई बालक की मृत्यु, परिवारवालों के आंसू पौंछने पहुँचे अधिकारी

by Arpita Singh • January 9, 2025
बालक

नाले में गिरकर हुई बालक की मृत्यु, परिवारवालों के आंसू पौंछने पहुँचे अधिकारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर रमेश सैनी के नेतृत्व में गत 4 जनवरी महाविद्या कॉलोनी एफ सेक्टर थाना गोविंद नगर में खुले पड़े नाले में आठ वर्षीय बालक, माधव पुत्र मोहन वर्मा (नाई) की डूब कर हुई मृत्यु हो गयी। पीड़ित परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी मांट प्रांजया सिंह को मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में बालक के पीड़ित परिवार को एक स्थाई आवास, पांच बेटियों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में प्रवेश, परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने की बात प्रमुखता से रखी। साथ ही कहा कि आज पांच दिन बीतने के बाद भी प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार सक्षम अधिकारी पीड़ित परिवार के आंसू पौंछने व संवेदना व्यक्त करने तक नही पहुंचा।

ये प्रशासन की संवेदनशीलता का हाल है। इस मौके पर लुकेश कुमार राही एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महानगर सचिव मुकेश सैनी, मोहन वर्मा, आकाश बाबू, बलबीर सिंह, बनबारी लाल, सविता एवं पीतम सैनी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.