Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रूममेट से नहीं बनती थी, इंस्टग्राम पर लड़के के नाम से ID बनाकर दी एसिड अटैक की धमकी, युवती गिरफ्तार

by • April 3, 2021

रूममेट से नहीं बनती थी, इंस्टग्राम पर लड़के के नाम से ID बनाकर दी एसिड अटैक की धमकी, युवती गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एयरलाइन टूरिज्म की पढ़ाई के बाद एनसीआर में इंटर्नशिप करने आई युवती को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने और एसिड डालने की धमकी दी गई।शिकायत के बाद जांच करती हुई साइबर सेल जब आरोपी तक पहुंची तो हैरान रह गई। आरोपी युवती की रूममेट और कॉलेज में साथ पढ़ने वाली युवती ही निकली। जिसके बाद साइबर सेल ने आरोपी युवती को इंदिरापुरम थाने की मदद से गिरफ्तार किया।

साइबर सेल प्रभारी सुमित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि वह शिकायतकर्ता को वह पसंद नहीं करती थी। लंबे समय से दोनों साथ में थे पर वह उसे कभी अपना दोस्त नहीं समझती थी। छोटी-छोटी बातों में उसे नीचा दिखाती थी। इस दौरान उसने उससे छुटकारा पाने के लिए ऐसा किया।

जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की सोसायटी में रहनी वाली युवती एयरलाइन टूरिज्म की पढ़ाई के बाद अपनी फ्रेंड के साथ जालंधर से गाजियाबाद आई थी। दोनों अलग-अलग कंपनी में इंटर्न हैं। 8 मार्च को इंदिरापुरम थाने में पीड़िता ने शिकायत दी और बताया कि समीर सिंह नाम की प्रोफाइल से एक लड़का उसे स्टॉक कर रहा है। वह उसके बारे में हर जानकारी रखता है। उसने इंस्टा मैसेंजर पर उसके कपड़ो के रंग से लेकर ऑटो में बैठने तक की जानकारी देकर कहा कि यहां एसिड अटैक हो जाता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.