Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नोएडा में मॉल के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापे में 23 लोग गिरफ्तार

by • April 2, 2021

नोएडा में मॉल के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापे में 23 लोग गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नोएडा
यूपी पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 61 में एक मॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया है। पुलिस ने यहां शॉप्रिक्स मॉल (Shopprix Mall) के स्पा सेंटर में छापा मार जहां से पुलिस ने स्पा संचालक एवं प्रबंधक समेत नौ पुरुषों तथा 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया है तथा मौके से भारी तादाद में मादक द्रव्य तथा आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

आपत्तिजनक अवस्था में थे लोग
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 61 में स्थित शॉप्रिक्स मॉल के अंदर निरवाना नाम से एक स्पा सेंटर चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उन्होंने बताा कि पुलिस की एक टीम ने गुरुवार की देर रात को स्पा सेंटर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक अवस्था में लोगों को देखा गया

तीन साल से चल रहा था स्पा सेंटर
अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके से पुलिस ने कथित देह व्यापार में संलिप्त 14 महिलाएं, सात ग्राहकों तथा स्पा संचालक गुलफान और प्रबंधक अखिलेश को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से भारी मात्रा में मादक द्रव्य, आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह स्पा यहां तीन साल से चल रहा था।

 

मॉल के मैनेजर की भूमिका की होगी जांच
उन्होंने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस स्पा के संचालन में मॉल के प्रबंधक एवं सिक्योरिटी अधिकारी की क्या भूमिका है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ और अहम जानकारियां मिली है और उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.