Sun, Jun 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पेट्रोल और डीजल के बाद LPG गैस के दामों में भी 50 रुपये की हुई बढ़ोतरी

by Arpita Singh • April 7, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। सरकार ने LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और नॉन-उज्ज्वला उपभोक्ताओं दोनों पर लागू होगी।

यह बढ़ोतरी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के बाद की गई है। नई गैस सिलेंडर की कीमतें 8 अप्रैल 2025 से मध्यरात्रि के बाद लागू होंगी।

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की जाएगी। यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों पर लागू होगी। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है ताकि उन्हें स्वच्छ ईंधन मिल सके। इस योजना का लाभ विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को मिलता है।

नई कीमतों के अनुसार, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब गैस सिलेंडर के लिए 550 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले 500 रुपये था, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को अब 803 रुपये की बजाय 853 रुपये चुकाने होंगे।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि यह मूल्य वृद्धि अस्थायी है और इसे हर 2-3 हफ्ते में पुनः समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी का बोझ आम लोगों पर नहीं डाला जाएगा। यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों को गैस बेचने में हुए 43,000 करोड़ रुपये के घाटे की भरपाई के लिए की गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.