Sun, Jul 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भाजपा महानगर की टिप्पणी को लेकर आक्रोश, चेतावनी-माफी मांगने न पर एफआईआर दर्ज कराने का समर्थन

by Raju Chaurasia • September 9, 2021

भाजपा महानगर की टिप्पणी को लेकर आक्रोश, चेतावनी-माफी मांगने न पर एफआईआर दर्ज कराने का समर्थन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। कुछ दिन पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल द्वारा जाट समाज पर गई अशोभनीय व अभद्र टिप्पणी के विरोध में ग्राम फौंडर स्थित चामुंडा मंदिर पर चौधरी लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में पंचायत सम्पन्न हुई।

रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने जाट समाज पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर पंचायत के सामने भाजपा महानगर अध्यक्ष पर सार्वजनिक तौर पर माफी न मांगने पर एफ.आई.आर दर्ज कराने का प्रस्ताव रखा, जिसका पंचायत द्वारा समर्थन दिया गया। कहा कि
राष्ट्रीय लोक दल  का प्रतिनिधि मंडल इस संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा। पंचायत में  निरंजन सिंह, शिव सिंह, नंदकिशोर कुंतल, सहदेव प्रधान फोंडर, गजेंद्र सिंह बीडीसी,बने सिंह चौधरी,होशियार प्रधान,हीरा सिंह तथा विकास सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.