Sun, Aug 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आक्रोश: पहले टॉर्चर किया, फिर 46 बंदरों को जहर देकर मार डाला

by Raju Chaurasia • July 30, 2021

आक्रोश: पहले टॉर्चर किया, फिर 46 बंदरों को जहर देकर मार डाला

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। गुरुवार को कर्नाटक के हासन जिले में सुबह यहां-वहां मरे पड़े बंदरों को देखकर लोग हैरान रह गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हैवानों ने 46 से अधिक बंदरों को पहले टॉर्चर किया और फिर जहर देकर मार डाला। इसके बाद मरे हुए बंदरों को बोरे में भरकर चौडेनहल्ली के पास सड़क किनारे फेंककर चले गए।

स्थानीय लोगों की नजर जब बोरों पर पड़ी, तब मामले का खुलासा हुआ। स्थानीय लोगों ने 14 बंदरों को पानी पिलाकर और सहला-सहलाकर बचा लिया। सलकेशपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बंदरों को बुधवार देर रात फेंका गया था। इस घटना क बाद रेंज वनाधिकारी यशमा मचाम्मा व वनपाल डी गुरुराज मौके पर पहुंचे।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हैवान लोग अलग-अलग जगहों से बंदरों को पकड़कर लाए थे। वे उन्हें कहीं और ले जाना चाहते थे, लेकिन शायद ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

सोशल मीडिया पर आक्रोश
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर जबर्दस्त आक्रोश फैल गया है। एक यूजर ने आक्रोश जताया-कोई बात नहीं, नेचर अपने टाइम पर अपना बदला लेगा। पढ़िए कुछ कमेंट्स…
-इंसान कहलाने में शर्म आती है।
-हासन जिले से शांतिपूर्ण समुदाय का चेहरा पर्दाफाश।
घोर कलियुग अरे….मेरे भगवान माफ़ कर देना… इस इंसानियत को माफ़ कर देना।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.