Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गांव कौंह में फिर एक और बालिका की मौत, प्रदेश के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण पहुंचे गांव

by Raju Chaurasia • August 26, 2021

गांव कौंह में फिर एक और बालिका की मौत, प्रदेश के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण पहुंचे गांव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

फरह (मथुरा)। क्षेत्र के गांव कौह में रहस्यमय बीमारी की चपेट में आई एक और बालिका ने दम तोड़ दिया। उप्र के पशुपालन मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण आज दोपहर गांव कौंह पहुंचे ।

उन्होंने ग्रामीणों से बात की और शोक संतृप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनके अच्छे इलाज के लिये उप्र सरकार अपना पूरा प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अकबर की सात वर्षीय पुत्री सुहानी की बुखार के चलते मृत्यु हो गयी। अभी गांव में हालात ये हैं कि बीमारी को रोकने की स्वास्थ्य विभाग की सारी कोशिशे नाकाम नजर आ रही है। घर- घर में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है।

उधर ग्रामीणों ने भी गांव में लगे हुये स्वास्थ्य विभाग के कैम्प में सही दवा ना मिलने के आरोप लगाये हैं। उनका आरोप है कि किसी भी बीमार व्यक्ति की तवियत में वहां दी जा रही दवाओं को खाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। उचित इलाज के अभाव में मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.