Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में बजाज कंपनी की नई बाइक पल्सर एन 160 लांच

by Raju Chaurasia • July 28, 2022
Advertisement
Ad

मथुरा। उपाध्याय मोटर्स नवादा  पर बजाज कंपनी की नई बाइक  पल्सर एन 160 का मुख्य अतिथि उद्योगपति नंदलाल उपाध्याय, बजाज कम्पनी के आरएम समरवीर सिंह, एएसएम अनिकेत ने लांच किया।  उपाध्याय बजाज शोरूम के डायरेक्टर प्रवीन उपाध्याय और अंशुल उपाध्याय ने बताया कि भारत में पहली स्पोर्ट्स बाइक सन 2001 में बजाज की पलसर बाइक लांच की गयी थी। उसके बाद बजाज कंपनी ने 125 सीसी से 220 सीसी तक की बाइक लांच करके केवल भारत में ही नहीं बल्कि 70 से अधिक देशों के बाजारों पर कब्जा किया है।

शोरूम मैनेजर सुरेन्द्र सारस्वत ने बताया की नई पल्सर एन 160  अपनी श्रेणी की बाइकों में सबसे अच्छी स्पोर्ट्स बाइक है। इस मौके पर सुदेश, ब्रज मोहन, सुनील, मोहनचंद, सुबोध, सुनील राजकुमार, लोकेश शर्मा, हरेन्दर बजाज तथा पंकज आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.