Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आत्महत्या करने से पहले लिखा ‘रेप की झूठी FIR से आहत हूं’

by • March 16, 2021

आत्महत्या करने से पहले लिखा ‘रेप की झूठी FIR से आहत हूं’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

41 साल के एक व्यक्ति ने शुक्रवार शाम गोयला खुर्द स्थित अपने घर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति के पास से सूइसाइड नोट मिला है। इस नोट में उन्होंने लिखा है कि एक महिला और उसके पिता ने उसके खिलाफ झूठी रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक सांगवान ने शाम करीब चार बजे सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस को इसकी जानकारी वैंक्टेश्वर अस्पताल से मिली। पुलिस को बताया गया कि गोयला खुर्द के रहने वाले दीपक को गोली लगने के बाद अस्पताल में एडमिट किया गया है। जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। लेकिन पीड़ित स्टेटमेंट देने की स्थिति में नहीं था। जांच में पता चला कि उसने पिस्टल से खुद को गोली मारकर घायल किया है। तथ्यों को वारदात स्थल से वेरिफाई किया गया। पीड़ित की मां का ब्यान रिकॉर्ड किए गए। क्राइम टीम ने वारदात स्थल की जांच की।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.