Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के 10 साल के काम का हिसाब ब्लैक पेपर पर लाएगी कांग्रेस

by Raju Chaurasia • February 8, 2024

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के 10 साल के काम का हिसाब ब्लैक पेपर पर लाएगी कांग्रेस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। दोनों पार्टियां एक दूसरे को मात देने की जंग लड़ रही हैं। केंद्र सरकार इस समय चल रहे संसद के बजट सत्र में श्वेत पत्र लाने जा रही है। इसमें 10 साल पहले रही कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार की गलतियों को बताया जाएगा। इसके जवाब में कांग्रेस भी पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के 10 साल के कामों के हिसाब पर ब्लैक पेपर लाने जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस द्वारा ब्लैक पेपर बजट सत्र के दौरान लाया जाएगा। इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सार्वजनिक किया जा सकता है। इससे पहले केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि वह कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA सरकार के 10 साल के काम पर श्वेत पत्र लाएगी। इसकी तुलना भाजपा के नेतृत्व वाले NDA सरकार के 10 साल के काम के साथ की जाएगी।

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2014 में मोदी सरकार बनी। इसके बाद के 10 साल में कई संकटों के बाद भी सरकार ने अर्थव्यवस्था को उच्च टिकाऊ विकास पथ पर मजबूती से बनाए रखा। वित्त मंत्री ने कहा था कि सरकार सदन के पटल पर एक श्वेत पत्र रखेगी। इसमें यह बताया जाएगा कि 2014 में UPA के 10 साल की सरकार के बाद हम कहां थे और अब कहां हैं। इसका उद्देश्य उन वर्षों के कुप्रबंधन से सबक लेना है।

बता दें कि दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत हुई थी। यह इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले आखिरी संसद सत्र है। बजट सत्र 10 फरवरी को समाप्त होने वाला था। इसे एक दिन आगे बढ़ाया गया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.