Sun, Jul 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विकास के दम पर 2022 में यूपी जीतेगी भाजपा

by Raju Chaurasia • September 6, 2021

विकास के दम पर 2022 में यूपी जीतेगी भाजपा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि विकास ही भाजपा की प्रतिबद्धता है। विकास के दम पर ही हम 2022 में फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चुनाव जीतेंगे।  श्री सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।  उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में  अभी तक भाजपा सरकार ने जो योगदान दिया है उतना कभी किसी सरकार के कार्यकाल में नहीं दिया गया।
सम्मेलन में जिला अध्यक्ष महानगर विनोद अग्रवाल, विधायक करिंदा सिंह, महापौर मुकेश आर्यबंधु, जिला पंचायत अध्यक्ष  किशन सिंह, चेतन स्वरूप पाराशर, श्याम चतुर्वेदी, देवेन्द्र शर्मा, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, रविकांत गर्ग, उदयन शर्मा, दीपा अग्रवाल, विनीत शर्मा, दीपक गोला, पंकज चतुर्वेदी, दीपांकर भाटिया तथा लवांशु वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.