Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन: भारत के पुनर्निर्माण में पीएम मोदी का भागीरथ योगदान : अरविंद

by Raju Chaurasia • July 26, 2022
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत के पुनर्निर्माण में भागीरथ योगदान है। मोदी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विचारधारा के कुशल नेतृत्व करने वाले व्यक्तित्व है। उनकी कार्यशैली साधारण नहीं अद्वितीय रही है। उनके राष्ट्र निर्माण के दो दशक में उन्होंने उन्हें नजदीक से देखा है। उनकी कार्य को संपादित करने की क्षमता सदैव मेरे हृदय को छू गयी है।

भारतीय जनता पार्टी महानगर के बैनर तले मसानी स्थित मुकुंद विहार में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे सामने लोकसभा 2024 का चुनाव है, जिसमें कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ रही है। हम और आप जन जन, घर-घर, गांव-गांव, गली-गली जाकर प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के संकल्प को सिद्ध करने के लिए कमर कस कर लग जाएं।
अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आजाद भारत के 75वें वर्ष में जब आज पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, उस महोत्सव में नरेन्द्र मोदी के सुशासन के 20 वर्ष वास्तव में स्वर्णिम युग का आभास करा रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रोफेसर डॉ. रोशन लाल, राष्ट्र कवि रमाशंकर पाण्डेय और जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा थे। संचालन भाजपा महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने किया। भाजपा जिला मंत्री व रेलवे बोर्ड के सदस्य कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधान परिषद सदस्य ठा. ओमप्रकाश सिंह, गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, महापौर मुकेश आर्यबंधु, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक ठा. कारिन्दा सिंह, जनार्दन शर्मा, प्रमोद कसेरे, डॉ. डीएन गौतम आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.