Sat, Jul 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

खेलकूद प्रतियोगिताओं में ब्रज प्रान्त ने जीती चैम्पियनशिप, थांगता के प्रदर्शन ने सभी का मनमोहा

by Raju Chaurasia • December 31, 2021

खेलकूद प्रतियोगिताओं में ब्रज प्रान्त ने जीती चैम्पियनशिप, थांगता के प्रदर्शन ने सभी का मनमोहा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

खेल संवाददाता
वृंदावन।  विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर से परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में चल रही 33वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं  का समापन हो गया। हैंडबॉल, कुश्ती, बॉक्सिंग एवं थांगता जैसे सभी खेलों में ब्रज, मेरठ, उत्तराखण्ड से आये खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने  कहा कि खेलकूद में उत्साह एवं जोश पराक्रम से प्राप्त होता है किन्तु जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासित पराक्रम का ही सम्मान होता है। विद्यालय के प्रबंधक पदमनाभ गोस्वामी ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। क्रीडा कोच रविन्द्र सिंह ने बताया कि समापन दिवस के मैंचों में बॉक्सिंग एवं हैंडबाल के फाइनल्स खेले गये।ं ब्रज प्रान्त ने ओवरआॅल चैंपियनशिप प्राप्त करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया।  विद्याभारती ने  अपने निर्धारित खेलों में मणिपुरी मार्शल आर्ट थांगता को शामिल किया।  थांगता एक युद्धकला है, जिसमें ढाल और तलवार के द्वारा रक्षात्मक दांव पेचों एवं प्रहार का प्रदर्शन किया जाता है। क्षेत्र खेल संयोजक सत्यपाल ने आभार जताया। संचालन सुरेन्द्र पाल सिंह ने किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.