Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कई क्षेत्रों में झमाझम बरसे मेघा, उमस भरी गर्मी से राहत, कई इलाकों में जलभराव

by Raju Chaurasia • July 22, 2022
Advertisement
Ad

वरिष्ठ संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। जिले में कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से कई स्थानों पर झमाझम बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से तापमान में गिरावट हुई। वहीं शहर में कई जगह जलभराव की तस्वीर भी सामने आई।
देर से ही सही लेकिन गुरुवार की दोपहर बादल छाए तो लोगों के चेहरे पर गर्मी से राहत की उम्मीद जगी।

दोपहर एक बजे शहर के कई क्षेत्रों झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। बारिश हुई तो उमस भरी गर्मी से परेशान बंदर भी मस्ती करते नजर आए। बारिश के बाद हुए जलभराव में कुछ बंदर उछल कूद करते दिखाई। वही बच्चों ने मस्ती की। मथुरा-वृंदावन में आधा दर्जन स्थानों पर बारिश के बाद जलभराव हुआ लेकिन करीब आधा घंटे बाद ही सड़कों पर जमा पानी नालों के रास्ते बह गया। सड़कों पर हुए जलभराव के कारण कुछ देर के लिए लोग परेशान होते नजर आए। हालांकि यह समस्या ज्यादा देर तक नहीं रही।

शहर से लेकर गांव तक हुई बारिश के कारण किसानों को भी राहत मिली। धान की फसल की बुवाई करने वाले किसानों के लिए बारिश कुछ सुकून ले कर आई।पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के करीब चल रहा था वहीं ह्यूमिनिटी भी 80 के आसपास चल रही थी। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। उमस भरी गर्मी से इंसान के साथ जानवर भी परेशान नजर आ रहे थे। गुरुवार की दोपहर बारिश हुई तो तापमान अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री पर आ गया वहीं ह्यूमिनिटी 39 डिग्री पर पहुंच गई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.