Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से अब सिर्फ पत्नी ही मिल सकती है, आईसीयू में एंट्री पर सभी बैन

by Raju Chaurasia • August 29, 2022

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से अब सिर्फ पत्नी ही मिल सकती है, आईसीयू में एंट्री पर सभी बैन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 19 दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती है। वे अभी भी वेंटिलेटर पर है और लगातार जिंदगी की जंग लड़ रहे है। एम्स के डॉक्टर्स उन्हें होश में लाने की दिन-रात कोशिश कर रहे है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजू के ब्रेन में हुए इंफ्केशन के बाद डॉक्टर्स ज्यादा सावधानी बरत रहे है और उनकी हेल्थ को देखते हुए अब घरवालों का भी आईसीयू में जाना बैन कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब सिर्फ उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव ही उनसे मिलने आईसीयू में जा सकती है। बता दें कि बीच-बीच राजू श्रीवास्तव से जुड़ी हेल्ड अपडेट सामने आती रहती है। वहीं, कई बार ऐसी खबरें भी आई, जिनकी वजह से उनका परिवार परेशान हो गया। फैन्स भी उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब राजू श्रीवास्तव की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। कहा जा रहा है कि वह 60 फीसदी ऑक्सीजन खुद से ही ले रहे है। हालांकि, उन्हें होश अभी भी नहीं आया है। डॉक्टर्स लगातार उनकी हेल्थ की मॉनिटरिंग कर रहे है। फैन्स, परिवार, दोस्त सभी राजू के जल्दी ठीक होने के लिए दुआ रहे है। वहीं, वहीं सिंगर अन्नू अवस्थी ने रविवार को अपने यूटट्यूब पर एक गाना रिलीज किया था, जिसके बोल है- राजू फिर से आएंगे वो सबको हंसाएंगे…। बता दें कि 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल के ट्रेड मील पर चलने से राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका पूरा परिवार उनके सात दिल्ली में ही है और सभी उनके होश में आने का इंतजार कर रहे है।

कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव के हाथ-पैर में मूवमेंट शुरू हो गया है लेकिन अभी अनकॉन्शियस ही है। परिवारवाले भी उनकी हेल्थ से जुड़ी अपडेट मीडिया को समय-समय पर दे रहे है। साथ ही घरवालों यह भी अपील की है कि राजू को लेकर कोई गलत अफवाह न फैलाए और न ही किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान दें। आपको बता दें कि राजू एक जानेमाने कॉमेडियन है और उन्होंने 1993 में एक अपना करियर शुरू किया था। बता दें कि राजू ने फिल्मों के साथ कई रियलिटी कॉमेडी शो में भी काम किया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.