Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

क्या सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई, वे अपनी उंगली में पहनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आईं

by Raju Chaurasia • May 9, 2022
Advertisement
Ad

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री फिर चाहे बॉलीवुड और या टॉलीवुड, हर जगह शादियों का सीजन चल रहा है। अप्रैल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद खबर आई कि म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान ने बेटी की शादी कर दी। रविवार को साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेशन शिवान भी जल्द ही शादी करने वाले है। अब लगता है कि एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस शादी करने जा रही है। ये और कोई नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा है। 34 साल की सोनाक्षी ने कुछ मिनट पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक तीन फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे अपनी उंगली में पहनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। माना जा रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है। हालांकि, उन्होंने फोटो शेयर कर सगाई से जुड़ी कोई बात नहीं कही है। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- मेरे लिए बड़ा दिन !!! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है… और मैं इसे आपके के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती,विश्वास नहीं कर सकता कि यह SO EZI था !!!!.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर 3 फोटोज शेयर की है। हर फोटोज में एक शख्स के साथ नजर आ रही है लेकिन उस शख्स का चेहरा उन्होंने छुपा लिया है। एक फोटो में वो शख्स के कंधे पर हाथ कर मुस्कराते हुए सगाई की अंगूठी दिखा रही है तो एक अन्य फोटो में वे शख्स का हाथ थामे नजर आ रही है। एक फोटो में मुस्कराती नजर आ रही है। उनकी फोटोज पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे है। ज्यादातर ने उन्हें बधाई दी और दिलवाला इमोजी शेयर कर कमेंट्स किए। एक ने लिखा- बधाई, आपको आपको बड़े दिन पर जल्द ही देखेंगे। एक अन्य ने लिखा- बधाई, बेहद खूबसूरत। कुछ ने लिखा- नाइज, ब्यूटीफुल, बधाई दीदी। एक ने सोनाक्षी से पूछा- क्या आप शादी कर रही है। एक ने चौंकते हुए पूछा- क्या ये आपकी सगाई की अंगूठी, क्या आपने सगाई कर ली है, प्लीज बताएं। एक ने लिखा- ये जहीर इकबाल से शादी करने जा रही है। एक ने पूछा- जहीर और आपकी सगाई हो गई है क्या? इसी तरह कईयों ने सोनाक्षी को बधाई दी।

काफी समय से मीडिया में ये खबरें वायरल हो रही है कि सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल को डेट कर रही है। हालांकि, दोनों में से किसी भी अपनी रिलेशनशिप को लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया। आपको बता दें कि सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से डेब्यू किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और सोनाक्षी रातोंरात स्टार बन गई थी। इसके बाद उनके पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई। हालांकि, वे लंबे समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई है। वहीं, बात जहीर इकबाल की करें तो वे फिल्म नोटबुक में नजर आए थे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.