Thu, Jul 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोशल मीडिया पर चर्चा: छाता क्षेत्र के ग्राम बिजवारी के युवक की सनक, ‘एक दिन का मुख्यमंत्री बना दो’

by Raju Chaurasia • September 3, 2022

सोशल मीडिया पर चर्चा: छाता क्षेत्र के ग्राम बिजवारी के युवक की सनक, ‘एक दिन का मुख्यमंत्री बना दो’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad
  • मुख्यमंत्री के पोर्टल डाली गई शिकायत

संवाददाता
छाता (मथुरा)। छाता क्षेत्र के ग्राम बिजवारी के एक युवक को क्या सनक चढ़ी कि उसने  फिल्म ‘नायक’ में एक दिन के मुख्यमंत्री बने बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की तर्ज पर खुद को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर डाली। आईजीआरएस पर एक ऐसी शिकायत को  पढ़कर अधिकारियों के पसीने छूटे हुए हैं।

बिजवारी गांव के युवक ने शिकायत में लिखा है कि मुझे एक दिन के लिए एक घंटे का सीएम बनाना है। यह पोस्ट सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रही है। अधिकारी भी इस युवक की अजीबोगरीब शिकायत का निस्तारण करने से कतरा रहे हैं। जानकारी के अनुसार छाता क्षेत्र के गांव बिजवारी निवासी एक युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आइजीआरएस पर अनोखी मांग कर डाली। शिकायतकर्ता ने लिखा कि मुझे एक दिन के लिए, एक घंटे का मुख्यमंत्री बना दिया जाए।

शिकायत में लिखा गया है कि मैं बेहद परेशान हूं और कोई भी मेरी मदद नहीं कर रहा है। यह शिकायत 16 अगस्त 2022 को दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। अधिकारी युवक द्वारा की गई शिकायत का न तो निस्तारण कर पा रहे हैं और न ही कुछ और समाधान। लोगों में चर्चा है कि युवक की क्या मंशा है और आईजीआरएस पर जो शिकायत की गई है, वह क्या सोच कर की गई है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.