Thu, Jul 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

किसानों का शोषण बरदाश्त नहीं: भाकियू (अराजनैतिक),  27 सितंबर को डीएम कार्यालय के घेराव की घोषणा

by Raju Chaurasia • September 4, 2022

किसानों का शोषण बरदाश्त नहीं: भाकियू (अराजनैतिक),  27 सितंबर को डीएम कार्यालय के घेराव की घोषणा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। भाकियू (अराजनैतिक) के कैंप कार्यालय गढ़सौली पर हुई समीक्षा बैठक में मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने दो टूक कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 27 सितंबर को बड़ी संख्या में किसान जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। कहा कि किसानों के स्थानीय मुद्दों को लेकर पूरे माह संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिए जाएंगे। संगठन का विस्तार किया जाएगा। संगठन को बढ़ाने और प्रचार प्रसार के लिए आईटी सेल को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9456493593 जारी किया। बैठक में जिला अध्यक्ष आगरा दीपक तोमर, जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद मोहित यादव, जिला अध्यक्ष मैनपुरी पुष्पेन्द्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश यादव, पुष्पेंद्र एडवोकेट, अंकुर यादव आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.