Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले पर हमला, पैर में लगी गोली: पाक मीडिया

by यूनिक समय • November 3, 2022
Advertisement
Ad

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ है। एक रैली के दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने खान पर हमला करने वाले आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक रैली के दौरान उनके काफिले पर गोलीबारी हुई है। फायरिंग के दौरान इमरान खान के पैर में गोली लगने की बात भी सामने आई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

रैली के दौरान हुई गोलीबारी

स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इमरान खान पाकिस्तान के वजीराबाद में एक रैली कर रहे थे। इसी दौरान उनके कंटेनर के पास गोलीबारी हुई। जिसमें उनके दाहिने पैर पर गोली लगी है, इस दौरान कई अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर सामने आई है। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने घायल इमरान खान को उनके कंटेनर से एक बुलेट प्रूफ वाहन में स्थानांतरित किया है।

हमले के तुरंत बाद आरोपी गिरफ्तार

पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले के बाद, तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर एक अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। हमले के बाद जारी की गई प्रारंभिक जानकारी में बताया गया था कि, इमरान खान सुरक्षित हैं। हालांकि, बाद में बताया गया कि उनके दाहिने पैर में गोली लगी है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। साथ ही बताया जा रहा है कि, हमले में इमरान खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी की फोटो

समाचार एजेंसी एएनआई ने इमरान खान पर हमला करने वाले आरोपी की एक तस्वीर जारी की है। इसमें हमलावर पिस्तौल लहराते नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर, एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.