Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गुयाना के गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से 19 छात्राओं की मौत, खराब मौसम के चलते रेस्क्यू में दिक्कत

by Raju Chaurasia • May 23, 2023

गुयाना के गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से 19 छात्राओं की मौत, खराब मौसम के चलते रेस्क्यू में दिक्कत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

जॉर्जटाउन। गुयाना के एक गर्ल्स हॉस्टल में देर रात आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 19 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 9 स्टूडेंट्स के घायल होनी की खबर है । मरने वालों में 18 लड़कियां और एक बच्चा शामिल है, जो केयरटेकर का बेटा था। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक आग सेंट्रल गुयाना के महिदा शहर के एक स्कूल के हॉस्टल में लगी। हादसे के वक्त छात्राएं सो रही थीं। बताया जा रहा है कि अभी भी कई छात्राएं हॉस्टल में फंसी हुई हैं। फिलहाल घटनास्थल पर इनमें दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौजूद हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

इस घटना के बाद राष्ट्रपति इरफान अली ने महदिया अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मृतकों के माता-पिता भी मुलाकात की। और कहा है कि खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि हॉस्टल में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बचाया जा सके। इतना ही नहीं उन्होंने देश में तीन दिन का शोक मनाने का ऐलान भी किया है।

बता दें कि गुयाना में इसी साल जनवरी में जॉर्ज टाउन शहर के क्राइस्ट चर्च स्कूल में आग लग गई थी। हादसे में स्कूल पूरी तरह से तबाह हो गया था। यह आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में 24 घंटे से ज्यादा का समय लग गया था। अधिकारियों का कहना था कि आग किसी व्यक्ति ने जानबूझकर लगाई थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.