Thu, Jul 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्री गिर्राज महाराज कॉलेज में हरियाली तीज समारोह, खुशबू प्रथम, दीप्ती दूसरे, खुशबू और टीना तीसरे स्थान पर

by Raju Chaurasia • July 31, 2022

श्री गिर्राज महाराज कॉलेज में हरियाली तीज समारोह, खुशबू प्रथम, दीप्ती दूसरे, खुशबू और टीना तीसरे स्थान पर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

शिक्षा संवाददाता
मथुरा। श्रीगिर्राज महाराज कॉलेज में हरियाली तीज पर्व महाविद्यालय की बीएड, बीकॉम व बीएससी की छात्राओं ने बड़े उल्लास के साथ मनाया। इसमें मेंंहदी प्रतियोगिता, ब्रज लोकगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की चेयरमैन श्रीमती अनुराधा शुक्ला ने किया। उन्होंने हरियाली तीज को मनाने का कारण, महत्व व धार्मिक आस्था पर प्रकाश डाला। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएड की छात्रा खुशबू, द्वितीय स्थान बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा दीप्ती एवं तृतीय स्थान बीएससी की खुशबू और टीना ने प्राप्त किया। इन छात्राओं को पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन में शिक्षिका प्रो. बिन्दु सिंह, प्रो. प्रिया गोस्वामी, प्रो. मुक्ति दुहान, प्रो. चंचल शर्मा, आरती शर्मा, राजकुमारी रूहेला, मिनि कंचन, छाया पचौरी आदि का सहयोग रहा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.