Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कहीं आपने मिस तो नहीं कर दिए रणबीर कपूर आलिया भट्ट की शादी के खास लम्हें, देखें तस्वीरें

by Raju Chaurasia • April 15, 2022
Advertisement
Ad

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार एक-दूजे के हो ही गए। गुरुवार को एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने फेरों की रस्म निभाई। इस मौके कपूर और भट्ट फैमिली के अलावा दूल्हा-दुल्हन के खास दोस्त ही मौजूद थे। यूं तो कपल की शादी की जुड़ी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन कुछ फोटोज ऐसी भी जिन्हें आप मिस कर गए है। आपको बता दें कि आलिया-रणबीर की शादी पिछले कुछ दिनों से बी-टाउन की सुर्खियां बनी हुई है। नीचे देखें आलिया-रणबीर की शादी कुछ अनसीन फोटोज…

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में करन जौहर, अयान मुखर्जी, करीना कपूर, पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, नताशा नंदा, रीमा जैन, आदर जैन, अरमान जैन, नव्या नवेली नंदा, निखिल नंदा, करन कपूर, कुणाल कपूर सहित कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

आलिया-रणबीर की शादी के दौरान कपूर फैमिली के भाई-बहनों ने एक साथ पोज दिए। इसमें करिश्मा कपूक, नताशा नंदा, निखिल नंदा, करीना कपूर, आदर जैन और अरमान जैन नजर आ रहे है।

रिद्धिमा सहानी और करीना कपूर के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली। इस दौरान दोनों ने जनकर पोज दिए। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रही थी।

आलिया-रणबीर ने शादी करने के बाद कपूर फैमिली से जुड़े मेंबर्, के साथ पोज दिए। इस दौरान नई नवेली दुल्हन आलिया बेहद खुश नजर आ रही थी।

करिश्मा और करीना कपूर शादी के दौरान करन जौहर के साथ पोज देती नजर आई। शादी में कपूर सिस्टर्स सबसे ज्यााद जच रही थी।

दूल्हा रणबीर कपूर इस दौरान अपने बड़े पापा रणधीर कपूर के साथ नजर आए। रणधीर भी अपने भतीजे के साथ पोज देते वक्त काफी खुश दिखे।

नीतू सिंह इस दौरान अपनी बेटी रिद्धिमा सहानी और ननद रीमा जैने के साथ नजर आई। सभी एक-दूसरे के साथ काफी खुश दिख रहे थे।

दूल्हे रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा सहानी भाई की शादी सबसे ज्यादा क्रेजी नजर आई। इस दौरान उन्होंने जहां भाई आदर जैन के साथ पोज दिए वहीं वे अयान मुखर्जी के साथ डांस करती नजर आई।

 

रिद्धिमा सहानी ने अपनी नई नवेली भाभी आलिया भट्ट के भाई-बहन यावी राहुल भट्ट, शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट के साथ भी पोज दिए।

मामा रणबीर कपूर की शादी में भांजे जेह अली खान और तैमूर अली खान भी शामिल हुए। दोनों वेडिंग वेन्यू पर मम्मी-पापा के बाद पहुंचे थे।

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.