Sun, Jul 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुठभेड़ में हाइवे पुलिस को कामयाबी, दो बदमाशों को गोली लगी, अस्पताल मेंं भर्ती

by Raju Chaurasia • September 7, 2021

मुठभेड़ में हाइवे पुलिस को कामयाबी, दो बदमाशों को गोली लगी, अस्पताल मेंं भर्ती

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। हाइवे थाना पुलिस को रात को बड़ी कामयाबी मिली। मुखबिर की सूचना पर  बदमाशों की घेराबंदी करने पहुंची पुलिस का सामना बदमाशों से हो गया। पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। कई बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर के मुताबिक  ग्राम पाली खेड़ा सतोहा मार्ग पर बदमाशों के आने की सूचना मिली।

मुखबिर की सूचना पर फोर्स पहुंचा। पुलिस को देखकर   बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में पुलिस की ओर चलाई गोलियों से दो बदमाशों गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम  असलम एवं  शाकिर बताए। यह बदमाश ट्रैक्टर और बाइक चुराने का काम करते हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.