Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट: क्राइम ब्रांच ने पकड़ी गई एक टीवी एक्ट्रेस, रंगे हाथों किया गिरफ्तार

by Raju Chaurasia • March 19, 2022

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट: क्राइम ब्रांच ने पकड़ी गई एक टीवी एक्ट्रेस, रंगे हाथों किया गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पणजी। गोवा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की क्राइम ब्रांच ने होली के मौके पर पणजी जिले से एक हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। हैरानी की बात यह है कि इस रैकेट भंडाफोड़ करते हुए एक टीवी एक्ट्रेस समेत तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है। वहीं मामले मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, यह पूरा धिनौना कांड पणजी के पास सांगोल्डा गांव से सामने आया है। जहां पुलिस ने रेकी करके घटना को अंजाम दिया। जहां से तीन महिलाओं समेत युवक को रंगेहाथ पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक दो महिलाएं मुंबई के पास विरार की हैं, जबकि तीसरी हैदराबाद की रहने वाली है।

रैकेट भंडाफोड़ करने के बाद पणजी पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि हाफिज सैयद बिलाल नाम का शख्स सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा है। हमारी टीम ने इसे ट्रैप करने की योजना बनाई। जैसे ही हमे मामले की सही सबूत मिले तो टीम ने उनको रंगेहाथ दबोच ने के लिए रेड डाल दी। जिसके बाद तीन महिलाओं समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गोवा में लगातार मॉडल और टीवी एक्ट्रेस के साथ सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। कई बार कार्रवाई के बाद भी लोग घिनौंने काम करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ताजा मामले में हैदराबाद के रहने वाले आरोपी ने सांगोल्डा गांव के एक होटल के पास 50 हजार रुपए देकर सौदा तय किया था। जिसके आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपी उस दौरान पकड़ा गया जब वह 30 से 37 साल की उम्र की तीन महिलाओं के साथ होटल आया हुआ था। फिलहल पुलिस की इस मामले में कार्रवाई जारी है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.