Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सनसनी: एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्ममता से हत्या, सुबूत मिटाने के लिए घर में किया गया ये काम

by Raju Chaurasia • April 23, 2022
Advertisement
Ad

प्रयागराज। खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यहां वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर में आग भी लगा दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात को ईंट-पत्थर से बेरहमी से अंजाम दिया गया है।

मामले में प्रदीप कुमार यादव ने अपने भाई और भाभी की मौत की सूचना पुलिस को दी। मृतकों में परिवार के ही तीन लोग शामिल थे। इस सामूहिक हत्या की वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी डॉग स्क्वायड के साथ मौके के लिए रवाना हुई है।

एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश की ओर से मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसी के साथ सुबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगाई गई है। पुलिस मामले में बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच के लिए पहुंची हुई है।

घटना के सामने आने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंची हुई हैं। कई थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया है। मृतकों में मनीष, राजकुमार, सविता, साक्षी और कुसुम शामिल हैं।

संगमनगरी प्रयागराज में सामूहिक हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते सप्ताह भी नवाबगंज के खागलपुर में एक ही गांव के 4 लोगों की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया था। इसी के साथ परिवार के मुखिया का शव फंदे से लटकता मिला था। इसके बाद सोरांव में दो लोगों की हत्या का मामला साने आया। इसके बाद अब फिर से एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या की गई है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.