Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारतीय सेना ने लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया, बरामद किया भारी मात्रा में गोला—बारूद

by manish • December 1, 2023

भारतीय सेना ने लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया, बरामद किया भारी मात्रा में गोला—बारूद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सेना और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान लश्कर ए तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। मारे गए आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है सर्च ऑपरेशन चलाया जा है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

30 नवंबर और 1 दिसंबर की मध्यरात्रि को पुलवामा के अरिहाल जंगल में आतंकी गतिविधियों की सूचना मिली। इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू कर दिया। सेना को मिली खुफिया जानकारी के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया, जिसके जवाब में आतंकियों की तरफ से गोलीबारी की गई। लेकिन भारतीय सेना और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-टीआरएफ के आतंकवादी को मार गिराया। इस आतंकी की पहचान पिंजूरा शोपियां के रहने वाले अय्यूब अली के रूप में की गई है। यह जम्मू कश्मीर की कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा था। भारतीय सेना को यह बड़ी कामयाबी मिली है लेकिन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सेना के बीच भयंकर मुठभेड़ हो गई थी। उस दौरान सेना के दो अधिकारी मारे गए थे। इसके बाद से ही भारतीय सेना ने कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए और जो भी आतंकी टकराया, उसे मार गिराय गया। पुलवामा में मारे गए आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि यह आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से हथियार जमा कर रहा था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.