Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमेरिका में पढ़ने गए भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत, हो गए थे लापता

by Raju Chaurasia • January 30, 2024

अमेरिका में पढ़ने गए भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत, हो गए थे लापता

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

वाशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना राज्य के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत हो गई है। पिछले कई दिनों से लापता चल रहे नील आचार्य यूनिवर्सिटी कैम्पस में मृत पाए गए। नील आचार्य के लापता होने की सूचना रविवार को सोशल मीडिया पर दी गई थी। वह पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के जॉन मार्टिंसन ऑनर्स कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान और डेटा विज्ञान में डबल मेजर थे। द एक्सपोनेंट की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर विज्ञान विभाग को लिखे एक ईमेल में अंतरिम सीएस प्रमुख क्रिस क्लिफ्टन ने छात्रों और शिक्षकों को आचार्य की मृत्यु के बारे में बताया।

ईमेल में लिखा था, “बड़े दुख के साथ मैं आपको सूचित कर रहा हूं कि हमारे एक छात्र नील आचार्य का निधन हो गया है। मेरी संवेदनाएं उनके दोस्तों, परिवार और सभी प्रभावित लोगों के प्रति हैं।”नील आचार्य की मां गौरी आचार्य ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर बेटे के लापता होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि नील 28 जनवरी को 12:30 (स्थानीय समय) से लापता है। उन्होंने नील को खोजने में मदद करने की गुहार लगाई थी। गौरी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया था, “हमारा बेटा नील आचार्य 28 जनवरी (12:30 पूर्वाह्न ईएसटी) से लापता है। वह अमेरिका के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है। उसे आखिरी बार उबर ड्राइवर ने देखा था, जिसने उसे पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में छोड़ा था। अगर आप कुछ जानते हैं तो कृपया हमारी मदद करें।”

गौरी आचार्य के पोस्ट पर शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वाणिज्य दूतावास पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और नील के परिवार के साथ संपर्क में है। हर संभव समर्थन और मदद दी जा रही है।इससे पहले पिछले हफ्ते एक अन्य भारतीय छात्र अकुल धवन को मृत पाया गया था। वह इलिनोइस यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गया था। वहीं, पिछले दिनों अमेरिका के जॉर्जिया में एक बेघर व्यक्ति ने सिर पर हथौड़ा मार-मारकर भारतीय छात्र विवेक सैनी की हत्या कर दी थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.