Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद ने स्पेसशिप से दिखाया तिरंगा

by Raju Chaurasia • May 22, 2024

भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद ने स्पेसशिप से दिखाया तिरंगा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक बन चुके गोपीचंद का वीडियो वायरलभारतीय मूल के पहले अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा ने इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतवंशी हैं। जब विमान ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी तो गोपीचंद के हाथ में तिरंगा लिए दिखे। गोपीचंद ने अंतरिक्ष के अनुभव को भी साझा किया। एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह बेहद अद्भुत था। हर किसी को अंतरिक्ष की यात्रा करनी चाहिए। धरती को दूसरे छोर से देखना वाकई बहुत अच्छा था।

गोपीचंद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। ब्लू ओरिजिन के पर्यटन रॉकेट ने लगभग दो साल बाद अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। यान ने यात्रियों को अंतरिक्ष के किनारे तक पहुंचाया। न्यू शेपर्ड रॉकेट और कैप्सूल को अमेरिका के टेक्सास में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे विंडो ओपनिंग के दौरान लॉन्च किया गया। अंतरिक्ष की इस फ्लाइट में कुल 6 यात्री सवार थे, जिसमें भारतवंशी गोपीचंद थोटाकुरा भी थे। वो चालक दल का हिस्सा थे।

भारतीय मूल के उद्यमी और पायलट गोपीचंद थोटाकुरा ने अमेज़ॉन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन के एनएस 25 मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनकर इतिहास रच दिया है। ब्लू ओरिजिन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यान का वीडियो साझा किया गया। वडियो में गोपीचंद को अंतरिक्ष में यात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा लिए देखा जा सकता है। गोपीचंद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://x.com/i/status/1792309251727118539

वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक दल के सभी सदस्य अंतरिक्ष के अनुभवों का आनंद ले रहे हैं। अंतरिक्ष में गुरुत्वार्षक बल नहीं होने के कारण यात्रियों को यान के अंदर हवा में तैरते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही देर में गोपीचंद भी कैमरे के सामने आते हैं और हाथ में तिरंगे के साथ दिखाई देते हैं। यह पल हर भारतीय के लिए बेहद सुखद और गौरवांवित करने वाला है।

गोपीचंद ने अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए कहा, “यह अद्भुत था.. आपको इस अनुभव को महसूस करने के लिए अपनी आंखों से देखना होगा”। उन्होंने कहा, “मैं बता नहीं सकता कि अंतरिक्ष में देखना कैसा होता है… हर किसी को अंतरिक्ष में जाना चाहिए। पृथ्वी को दूसरी तरफ से देखना बहुत अच्छा था।” गोपीचंद की इस पोस्ट और वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन सामने आए हैं। एक यूजर ने पोस्ट किया, “लव फ्रॉम इंडिया”।

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “भारत की ओर से शुभकामनाएं.. आप सभी को प्यार”। एक तीसरे यूजर ने लिखा, “कितना रोमांचक रहा होगा”। बता दें कि अंतरिक्ष की इस यात्रा को करने वालों में गोपीचंद के अलावा, मेसन एंजेल, सिल्वेन चिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल स्कॉलर और पूर्व वायु सेना कप्तान एड ड्वाइट शामिल थे। एड ड्वाइट को 1961 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने देश के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.