Thu, Jul 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जगदीप धनखड़ ने जीता उप राष्ट्रपति पद का चुनाव

by Raju Chaurasia • August 6, 2022

जगदीप धनखड़ ने जीता उप राष्ट्रपति पद का चुनाव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। देश को नया  उप राष्ट्रपति मिल गया। राजग प्रत्याशी जगदीप धनखड़ ने चुनाव जीत लिया। मतदान के बाद चुनाव अधिकारी ने जगदीप धनखड़ ने विजयी घोषित किया। राजग प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले।  विपक्ष की प्रत्याशी मारग्रेट अल्वा को 182  वोट मिले।

इससे पहले देश के अगले उपराष्टÑपति पद के लिए हुए चुनाव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत 725 सांसदों ने सायं पांच बजे तक मतदान किया। वैसे मतदान करने वाले सांसदों की संख्या 780 बताई गई।

इस चुनाव में राजग की ओर से जगदीप धनखड़ और विपक्ष की ओर से मारग्रेट अल्वा के बीच मुकाबला रहा। मतदान के बाद चुनाव अधिकारी ने जगदीप धनखड़ ने विजयी घोषित किया। राजग प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले।  विपक्ष की प्रत्याशी मारग्रेट अल्वा को 182 वोट मिले।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.