Wed, Jul 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन

by Raju Chaurasia • September 20, 2022

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर बीएसए कालेज के प्रोफेसर शिवराज भारद्वाज के पुष्पांजलि स्थित आवास पर बृज के अनुपम रंग के संस्थापक अनुपम गौतम एडवोकेट ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया। शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा एवं आयोजक प्रोफेसर शिवराज भारद्वाज ने किया।

कार्यक्रम में डॉ वीरेंद्र मिश्रा, बाल कल्याण अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा,  डा देव प्रकाश, प्रो. शिफाली भार्गव, सीए मनोज शर्मा, हर्बल चिकित्सक योगिता भाटिया, डॉ. हरिओम तिवारी, गिर्राज सिंह सिकरवार, जगमोहन शर्मा, अजय शर्मा डा. अजय कृष्ण सारस्वत, डा. विजय कृष्ण सारस्वत, नगर कार्यवाह अजय शर्मा, महानगर कार्यवाह शिवकुमार शर्मा, विभाग प्रचारक अरुण जी ,महानगर प्रचारक आर्यन आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने की। अंत में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के वरिष्ठ कलाकार एवं वार्ताकार डॉ. नरपति देव भारद्वाज ने सभी अतिथियों एवं कवियों का अंग वस्त्र ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.