Fri, Jul 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

खाना खिलाने वाले शख्स की मौत से टूटा लंगूर, चेक करता रहा सांसें

by यूनिक समय • October 20, 2022

खाना खिलाने वाले शख्स की मौत से टूटा लंगूर, चेक करता रहा सांसें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

इंसान और जानवर का रिश्ता सदियों पुराना है. गाय, कुत्ते, बंदर के साथ सदियों से चले आ रहे इस रिश्ते ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. जानवरों से इंसानों के लगाव को कई फिल्मों में भी दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर जानवरों के इसी प्यार के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इसी रिश्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल है. इसमें एक लंगूर एक शख्स के शव के पास बैठा है और उसे चूम रहा है. वो बार-बार शव पर अपना हाथ फेरता है और फिर अपना सिर शव पर रख देता है.

मानो उस मौत का उस पर सीधा असर हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लंगूर जिस शख्स की लाश के पास बैठा है, वो शख्स रोज लंगूर को खाना खिलाता था. मामला श्रीलंका का है. शख्स के घर के पास एक जंगल था और ये लंगूर रोज जंगल से उसके घर खाने के लिए आता था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के बाटीकालुआ के रहने वाले 56 साल के पीतांबरम राजन का बीमारी के चलते 17 अक्टूबर को निधन हुआ था. लोग उनके पार्थिव शरीर के आखिरी दर्शन के लिए घर आए हुए थे. इसी दौरान वो लंगूर वहां आया और सबके सामने शव को श्रद्धांजलि देने लगा. पहले आप भी वो वायरल वीडियो देखिए…

लंगूर बार-बार शख्स की सांसें चेक करता है. इसके बाद कुछ लोग उसे वहां से हटाने की कोशिश करते हैं लेकिन शख्स के जाने का उसे बहुत दुख था. बाद में जब शख्स के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया तो लंगूर भी वहां चला गया. ये सब देखकर घर में आए लोग हैरान रह गए.
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.