Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लोकसभा चुनाव तिथि 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान; चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की भी घोषणा

by vaishali • March 16, 2024
लोकसभा चुनाव तिथि 2024

लोकसभा चुनाव तिथि 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान; चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की भी घोषणा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

लोकसभा चुनाव तिथि 2024: लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को खत्म होगा। सभी के नतीजे एक साथ चार जून को आएंगे।

 

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। लोकसभा चुनावों के साथ 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे।

 

चुनाव आयोग के मुताबिक, 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीट, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 89 सीट और 7 मई को तीसरे चरण में 94 सीट पर मतदान होगा। इसी तरह 13 मई को चौथे चरण के चुनाव के लिए 96 सीट पर, 20 मई को पांचवें चरण में 49 सीट, 25 मई को छठे चरण में 57 सीट, जबकि एक जून को सातवें एवं अंतिम चरण में 57 सीट पर मतदान होगा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.