Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देखो.. लाजपत नगर का हाल, जल भराव दे रहा है डेंगू को बुलावा

by Raju Chaurasia • September 7, 2021
Advertisement
Ad

प्रभु नगर, श्रीनाथ पुरम, पूनम बिहार, संत नगर के लोगों की जान सांसत में
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिहायशी कॉलोनी लाजपत नगर-अपना नगर के मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से जल भराव है। इसकी वजह से यहां के निवासियों का रहना मुश्किल हो रहा है। लाजपत नगर, अपना नगर, प्रभु नगर, श्रीनाथ पुरम, पूनम बिहार, संत नगर आदि कालोनियों का भी यह मुख्य मार्ग है।  लोगों का कहना है कि लाजपत नगर में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण  लोगों ने अपने-अपने घरों के अन्दर पानी सोख्ता बनवा रखे हैं जिससे कि घर एवं बारिश का पानी उसमें जाता रहे।

इसी कालोनी में दो ऐसे मकान मुख्य मार्ग पर हैं, जिनमें किराएदार रहते हैं। इनमें से एक मकान के किराएदार ने अपने यहां दूध की डेयरी खोल रखी है। लगभग 8-10 मैंस एवं इतने ही लोग उस मकान में रहते हैं। उन दोनों ही मकानों का कोई सोख्ता नहीं है और इनका पानी मुख्य मार्ग पर चलता रहता है। वहीं दूसरे मकान का लेटरीन टैंंक भी मुख्य मार्ग पर है जो कि हर वक्त ओवर फ्लो ही रहता है। उसका मल मुख्य मार्ग पर हो रहे जल भराव में ही तैरता रहता है। जिसकी वजह से कालोनी में बदबू, मच्छर और अन्य कीटाणु फैल रहे हैं, जो कि बच्चों को आए दिन बीमार करते हैं। रास्ता निकलने वाले लोगों को आए दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।  स्थानीय लोगों ने अनेक बार जिला प्रशासन व नगर निगम को अवगत कराया लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।  इस समय डेंगू की भयावह रफ्तार की वजह से यहां के वाशिन्दे काफी डरे और सहमे हुए हैं। यहां पर रहने वाले बच्चों के लिए इस समय जान का खतरा बना हुआ है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.