Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रसोई गैस के फिर बढ़े दाम, अब इतने रूपए में मिलेगा LPG सिलेंडर

by Raju Chaurasia • May 19, 2022
Advertisement
Ad

गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए। 19 मई को पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत साढ़े 3 रुपए बढ़ा दी। इसके साथ ही अब रसोई गैस की कीमत 1003 रुपए हो गई है। दूसरी ओर, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 8 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मई महीने में यह दूसरा मौका है, जब रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। बता दें कि इससे पहले इसी महीने 7 मई 2022 को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी।

दिल्ली में एक साल पहले यानी 19 मई 2021 को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब बढ़कर 1003 रुपए हो चुकी है। यानी पिछले एक साल के दौरान रसोई गैस के दाम में 194 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म की जा चुकी है। बता दें कि अब दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला रसोई गैस का सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 1029 रुपए, जबकि चेन्नई में 1018 रुपए होगी। देश के ज्यादातर शहरों में सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए से ज्यादा होगी।

7 मई को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में जहां 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर को 10 रुपए सस्ता किया गया था। लेकिन गुरुवार 19 मई को इसकी कीमतें भी 8 रुपए बढ़ा दी गई हैं। अब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 2355 रुपए, मुंबई में 2306 रुपए, कोलकाता में 2454 रुपए, और चेन्नई में 2507 रुपए का मिलेगा। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है, जिसके चलते दुनियाभर में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में रसोई गैस की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.