Sun, Jul 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाना बोले.. अब सोच में परिवर्तन की आवश्यकता

by Raju Chaurasia • September 8, 2021

महाना बोले.. अब सोच में परिवर्तन की आवश्यकता

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

महेश वार्ष्णेय
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रै-वार्षिक चुनाव के साथ अधिवेशन का आज समापन हो गया। श्रीकृष्णा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जिला प्रभारी सतीश महाना आए। उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकार व इंडस्ट्री का लिंक टूटा हुआ था, लेकिन इस सरकार ने इसे जोड़ने का कार्य किया है। अब सोच में परिवर्तन की आवश्यकता है, सोच सकारात्मक होनी चाहिए।


कहा कि देश में अगर किसी ने व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ी है तो वह हैं श्याम बिहारी मिश्रा। जिन अपेक्षाओं पर उन्होंने कार्य किए, आज ये जिम्मेदारी मुकुंद मिश्रा निभा रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह खुद व्यापार मंडल के मजबूत वकील के नाते पैरवी करेंगे
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि जापान की दिशा-दशा दोनों बदली हैं। हम व्यापारी वर्ग हैं, इस दिशा को परिवर्तित करने का दायित्व हमारा है। वर्तमान सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आप मानो या ना मानो, निश्चित ही जीएसटी से सुधार आया है। व्यापारी परेशान इसीलिए है कि वह ज्यादा ईमानदार हो गया है।
मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि मंडल के 1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने पुन: अध्यक्ष के रूप में चुनकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, इसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। व्यापारियों की लड़ाई मेरी सांस के अंतिम स्तर तक इसी तरह जारी रहेगी।
राजकुमार अग्रवाल मांट वालों ने कहा कि मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में अब व्यापारी व्यापार मंडल को मजबूत करेंगे, साथ ही षड्यंत्र रचने वालों को उखाड़ फेंकेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री सलिल विश्नोई व झांसी के मेयर रामतीर्थ सिंघल ने व्यापारियों को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। महानगर के अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना, मीडिया प्रभारी विकास खन्ना व उनकी टीम ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को गदा भेंट कर सम्मानित किया। उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने 80 जिलों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रामकिशन अग्रवाल, कमल किशोर वार्ष्णेय, प्रदेश उपाध्यक्ष  भैरों प्रसाद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मांट वाले, स्वागताध्यक्ष विकास अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम दुबे, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, नगर महामंत्री राजकुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.