Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED धमाके में 10 जवान शहीद

by यूनिक समय • April 26, 2023
chatishgarh

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED धमाके में 10 जवान शहीद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। हमले में 10 जवान बलिदान हो गए हैं। इसके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी धमाका किया है। सूचना मिलने के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है। मृतकों में डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं।

नक्सली हमले के बाद आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मृतकों के शवों को निकाला जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

नक्सली वारदात के बाद सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा, “यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सली हमले के बाद सीएम बघेल से बातचीत की है। शाह ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.