Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टोल प्लाजा पर नकाबपोशों का तांडव

by Raju Chaurasia • August 19, 2021

टोल प्लाजा पर नकाबपोशों का तांडव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

फरह (मथुरा) । महुअन टोल प्लाजा पर करीब दो दर्जन नकाबपोश लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर डाली। नकाबपोशों की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।  सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टोल प्लाजा प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि महुअन टोल प्लाजा पर काफी संख्या में आए नकाबपोश लोगों ने तांडव मचाया। उन्होंने टोल कर्मचारियों के साथ की मारपीट और तोड़फोड़ करने के बाद वहां से कैश लूट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से लोगों को तलाश कर रही है।

टोल प्लाजा पर हुई मारपीट  लेकर टोल प्लाजा के प्रबंधक ने थाने में तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार  योगेश पहलवान बुधवार की रात को टोल प्लाजा से होकर गया था। उसकी टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गयी थी। देर रात मामला रफा-दफा हो गया और वह चला गया लेकिन गुरुवार की सुबह योगेश पहलवान अपने साथियों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचा। आरोप है कि इन लोगों ने वहां पहुंचते ही मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.