Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: प्रेमिका की बेवफाई से युवक ने लगाई यमुना में छलांग

by Arpita Singh • March 19, 2025
युवक ने लगाई यमुना में छलांग

मथुरा: प्रेमिका की बेवफाई से युवक ने लगाई यमुना में छलांग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। एक टावर में सफाई का काम करने वाले युवक ने प्रेमिका से धोखा खाने के बाद आज प्रात: यमुना पुल से यमुना में छलांग लगा दी। युवक को यमुना में कूदता देख लोग पानी मे उसे देखने लगे। पुलिस को भी बताया गया। पुलिस ने गोताखोरों के सहारे युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका था।

शहर की बंगाली घाट चौकी इलाके में आज प्रात: पुल से एक युवक ने यमुना में छलांग लगा ली। इस दृश्य को देख कर लोगों का हुजूम लग गया। पुलिस को भी बताया गया। यमुना मे छलांग लगाने वाला पुराना बस अड्डा बहादुरपुर का रहने वाला रवि है। यमुना में युवक के डूबने का पता लगने पर उसके परिवार के लोग भी यमुना के पुल पर पहुंच गए। रवि के भाई अभिमन्यु ने बताया, कि उसके भाई टावर में सफाई का काम करता था। उसके पड़ोसी की एक महिला के साथ प्रेम संबंध थे।

महिला रिश्ते में उसकी चाची लगती है। महिला रवि से काफी पैसा भी ऐंठ चुकी है। महिला प्रेमिका द्वारा उसके साथ बेवफाई की गई। इसके चलते रवि काफी परेशान चल रहा था। रवि को यमुना में तलाश करने के लिए स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया,लेकिन शव नही मिला। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.