Wed, Jul 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: टला बड़ा हादसा, कांवड़ियों पर पैराग्लाइडर से पुष्प वर्षा के दौरान बिजली के तारों में उलझा

by यूनिक समय • February 18, 2023
mathura

मथुरा: टला बड़ा हादसा, कांवड़ियों पर पैराग्लाइडर से पुष्प वर्षा के दौरान बिजली के तारों में उलझा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पुष्प वर्षा करने के बाद जैसे ही पैराग्लाइडर नीचे की ओर उतरा, तो वह 11 हजार की बिजली की लाइन से उलझ गया। पैराशूट बुरी तरह से फट गया।

महाशिवरात्रि पर आसमान से भोले बाबा पर पुष्प वर्षा करने के लिए मंगाया गया पैराग्लाइडर बिजली के तारों में उलझ गया। हादसे को देख अफरा-तफरी मच गई। गनीमत ये रही कि उस समय तारों में करंट नहीं दौड़ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मथुरा के बलदेव में महाशिवरात्रि के अवसर पर अवेरनी स्थिति कोठी वाले महादेव पर गांव के लोगों के द्वारा महावन रिसोर्ट से पैराग्लाइडर किराए पर पुष्प वर्षा के लिए मंगाया था। कोठी वाले महादेव पर पुष्प वर्षा होनी थी। सुबह बलदेव के मेला ग्राउंड से पैराग्लाइडर ने मंदिर और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के लिए उड़ान भरी।

पुष्प वर्षा करने के बाद जैसे ही पैराग्लाइडर नीचे की ओर उतरा, तो वह 11 हजार की बिजली की लाइन से उलझ गया। पैराशूट बुरी तरह से फट गया। उस समय बिजली के तारों में करंट नहीं था। अगर करंट होता बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया थाने में कोई जानकारी नहीं थी। आयोजकों ने भी थाने में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.