Thu, Jul 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: तेज आंधी की वजह से रोडवेज बस की उड़ गई छत!

by Raju Chaurasia • May 23, 2022

मथुरा: तेज आंधी की वजह से रोडवेज बस की उड़ गई छत!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा में शहर के रोडवेज़ बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा टल गया है। यहां तेज आंधी से रोडवेज बस की छत उखड़ गई है । गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई नहीं था। इस दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर छत को पकड़ने के लिए मशक्कत करते नज़र आए। बताया जा रहा है कि हाथरस डिपो की बस है। उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेज से वायरल हो रहा है। वहीं परिवाहन विभाग के अधिकारी कुछ भी बयान देने से बचते नजर आ रहे है।

मामला थाना राया क्षेत्र में सोनाई क्षेत्र के हाथरस रोड का है। वहां से मिली जानकारी के मुताबिक हाथरस डिपो की बस सोनाई के पास अचानक तेज आंधी की चपेट में आ गई। जिससे बस की छत उखड़ गई। इस दौरान किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जबकि बस के ड्राइवर और कंडक्टर छत को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आए. बता दें कि दरअसल यूपी के कई जिलों में रविवार रात एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। धूल भरी आंधी चलने के साथ ही कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे कहीं पेड़ तो कहीं पोल, टीनशेड, छप्पर आदि धराशाई हो गये है। बहराइच में खराब मौसम के दौरान दीवार ढहने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पोल गिरने व तार टूटने से लाखों की आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। मरने वालों में लखीमपुर खीरी के पिता-पुत्र शामिल हैं। बहराइच में भी एक महिला और बुजुर्ग की मौत हुई है।

बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद परिवहन विभाग सख्त हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड आदि को तत्काल समाप्त कराया जाए। ऐसे स्टैंड पर अवैध वसूली और माफिया एवं आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों की संलिप्तता होती है, इनकी पहचान कर बिना विलम्ब कठोरतम कार्रवाई की जाए। पार्किंग के लिए स्थायी जगह सुनिश्चित की जाए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.