Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुराः यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने सीओ की गाड़ी को रौंदा, ड्राइवर की मौत, सीओ की हालात गंभीर

by Raju Chaurasia • August 9, 2022
Advertisement
Ad

संवाददाता
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस वे पर रात्रि को ट्रक ने मांट सर्किल के सीओ की इंडिको गाड़ी को रौंद दिया। हादसा इतना बड़ा था कि सीओ गंभीर रुप से घायल हो गए तो गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई। यह सड़क हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 90 के समीप का बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मांट सर्किल के सीओ नीलेश मिश्रा रात को यमुना एक्सप्रेस वे पर इंडिको गाड़ी से गश्त कर रहे थे। सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 90 पर यू टर्न लेते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को रौंद दिया। हादसे में उनकी गाड़ी कलाबाजी खाती हुई पलट गई। सीओ की गाड़ी के चालक विपिन कुमार (40) ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। सीओ नीलेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे पर मांट, सुरीर तथा नौहझील थानों से पुलिस बल भेजा।

घायल सीओ नीलेश मिश्रा को निजी हास्पीटल मथुरा में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी के ड्राइवर विपिन कुमार की मौत की खबर से पुलिस महकमा स्तब्ध है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। विपिन कुमार के परिजनों को गांव झपारा थाना जसराना (फीरोजाबाद) में जानकारी दे दी गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.