Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा की डीपीआरओ किरण चौधरी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

by Arpita Singh • February 4, 2025
डीपीआरओ किरण चौधरी

मथुरा की डीपीआरओ किरण चौधरी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा की जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) किरण चौधरी को लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, डीपीआरओ किरण चौधरी को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इन पर लाखों रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। लखनऊ टीम इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित उनके घर पर पहुंची। इसके बाद उनको कार में बैठाकर लखनऊ ले गई है। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

छापेमारी से मचा हड़कंप

विजिलेंस टीम ने डीपीआरओ कार्यालय को पूरी तरह से घेर लिया है। टीम के सदस्य कार्यालय में रखे दस्तावेजों की भी जांच कर रहे हैं। इस घटना से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्यवाही

यह घटना भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त कार्यवाही का एक उदाहरण है। हाल ही में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की घोषणा की थी। इस कार्यवाही से यह साफ हो गया है कि सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.