Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुरैना हादसा: पटाखा गोदाम में विस्फोट धमाके में इमारत हुई धराशाई, चार लोगों की मौत, सात घायल

by यूनिक समय • October 20, 2022
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में आज पटाखे के गौदाम में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना बड़ा था कि पूरी इमारत जमींदोज हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत व 7 लोगों के जख्मी होने की जानकारी सामने आई है। घटना शहर के बानमौर नगर में जैतपुर रोड की है। यहां पटाखे के गोदाम में विस्फोट होने से पूरी इमारत धरासाई हो गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम बानमौर निवासी व्यवसायी निर्मल जैन का है। इस इमारत पटाखों का गोदाम होने के अलावा किराएदार भी रह रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और स्थानीय लोगों की सहायता से मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गई है।

murena news

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.