Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

न्यूजर्सी के रेस्टोरेंट ने लॉन्च की मोदी जी थाली, वीडियो में देखें क्या—क्या मिलेगा खाने को

by Raju Chaurasia • June 12, 2023
Advertisement
Ad

न्यूजर्सी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-24 को अमेरिका जाने वाले हैं। इससे पहले अमेरिका के न्यूजर्सी के एक रेस्टोरेंट ने ‘मोदी जी’ नाम से थाली लॉन्च किया है। इसमें रसगुल्ला, ढोकला, पापड़ समेत कई अन्य व्यंजन रखे गए हैं। लोग इस थाली को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह रेस्टोरेंट भारतीय मूल के श्रीपाद कुलकर्णी का है। कुलकर्णी ने कहा कि थाली को न्यूजर्सी में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों की मांगों पर विशेष रूप से तैयार किया गया है। कुलकर्णी ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह थाली के बारे में जानकारी देते हैं। वह बताते हैं कि थाली में खिचड़ी, रसगुल्ला, सरसों का साग, कश्मीरी दम आलू, इडली, ढोकला, छाछ, पापड़ आदि हैं।

कुलकर्णी ने यह नहीं बताया है कि थाली की कीमत कितनी है। उन्होंने कहा कि कई लोग पहले ही इस विशेष थाली का स्वाद चख चुके हैं। यह भारतीय समुदाय के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है। पिछले साल दिल्ली के एक रेस्टोरेंट नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें समर्पित ‘थाली’ लॉन्च की थी। कनॉट प्लेस में स्थित Ardor 2.1 रेस्टोरेंट द्वारा लॉन्च की गई थाली में 56 तरह के पकवान थे। ग्राहक के पास शाकाहारी और मांसाहारी भोजन चुनने का विकल्प था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-24 जून तक अमेरिका की यात्रा करेंगे। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने स्टेट डिनर के लिए आमंत्रित किया है। स्टेट डिनर अमेरिकी प्रोटोकॉल में सबसे ऊपर माना जाता है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा अमेरिका और भारत के बीच गहरी और करीबी साझेदारी की फिर से पुष्टि करने का एक अवसर होगा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.