Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोई नहीं है मोहन तुझ बिन भारत का रखवाला रे

by Raju Chaurasia • August 29, 2022
Advertisement
Ad

मथुरा। जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा वेस्ट के बैनर तले खंडेलवाल सेवा सदन में आजादी के अमृत महोत्सव व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास को समर्पित देशप्रेम व भक्तिरस धारा से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया। उसमें लता अरोड़ा, नीरजा कालरा, किरन चुग व अर्चना अग्रवाल ने ‘कोई नहीं है मोहन तुझ बिन भारत का रखवाला रे’ भक्तिगीत पर भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति दी। कन्हैयालाल बंसल कोषदा ने कन्हैया तुम्हें एक नजर देखना है. शिखा ने गली में आज चांद निकला है. डॉ. विकास दुबे ने दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए, हरीश ने ए वतन तेरी राहों में जां तक लूटा जाएंगे, आदि भक्तिगीतों व देशभक्ति गीतों से वातावरण रसमय किया।

लता अरोड़ा ने मेघा तंबोला खेल खिलाया। सर्वाधिक धनराशि गीता राठी ने जीती।  नेहा को स्पेशल प्राइज के रूप में प्रथम महिला का पुरस्कार मिला। संचालन प्रशासनिक अधिकारी संजय खंडेलवाल ने किया। अध्यक्ष जगदीश चावला ने आभार व्यक्त किया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.