Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दर्दनाक मौत: हरियाणा में मारा गया लॉरेंस बिश्नोई का मुख्य शूटर !

by Raju Chaurasia • January 30, 2024

दर्दनाक मौत: हरियाणा में मारा गया लॉरेंस बिश्नोई का मुख्य शूटर !

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य की हरियाणा में हत्या हो गई है। इसकी पहचान राजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बिश्नोई गिरोह का मुख्य शूटर था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारों ने हाथ-पांव बांधकर राजन को गोलियों से छलनी किया फिर आग लगा दी। उसका शव यमुनानगर से बरामद किया गया। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला था। उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड में संदिग्ध गुर्गों का संबंध बंबीहा गिरोह से है। उन्होंने अर्शदीप उर्फ अर्श दल्ला के आदेश पर राजन की हत्या की साजिश रची थी। अर्श दल्ला 2020 में भारत से भाग गया था। वह दिल्ली पुलिस, पंजाब पुलिस और NIA (National Investigation Agency) का वांडेट अपराधी है। वह वर्तमान में कनाडा में है।

कुख्यात गैंगस्टर लकी पटियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजन की हत्या की जिम्मेदारी ली है। वह बंबीहा गिरोह का सदस्य है और आर्मेनिया में रहता है। उसके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि दोनों गैंग के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही है। बंबीहा गैंग ने राजन की हत्या को बदले की कार्रवाई बताया है।

बंबीहा गिरोह ने सोशल मीडिया पर बार-बार लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को खुलेआम चुनौती दी है। गिरोह ने कहा है कि बिश्नोई गैंग ने “बिना किसी गलती के” सिद्धू मूसेवाला को मार डाला। मई 2022 में मोहाली में प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उसकी हत्या विक्की मिद्दुखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए की गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजन की हत्या गैंगस्टर सुखदूल सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए की गई। सुखदूल खालिस्तानी आतंकवादी अर्श दल्ला का करीबी सहयोगी था। वह भारत में वांटेड था। सितंबर 2023 में कनाडा के विन्निपेग शहर में उसकी हत्या कर दी गई थी। बंबीहा गिरोह के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, “हमने सुक्खा की हत्या का बदला ले लिया है। जल्द ही, सभी को जवाबदेह ठहराया जाएगा।”

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.