Wed, Jul 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा पंडित दीनदयाल जन्मोत्सव

by Raju Chaurasia • September 20, 2022

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा पंडित दीनदयाल जन्मोत्सव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
दीनदयाल धाम (फरह)।  एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर चार दिन का जन्मोत्सव समारोह 22 सितंबर से दीनदयाल धाम में उत्साह के साथ प्रारंभ होगा। यह जानकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज  फरह में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय जन्मोत्सव मेला का शुभारम्भ 22 सितंबर को प्रात: 8.30 बजे से दीनदयाल धाम राधाकृष्ण मंदिर पर सामूहिक हवन के साथ होगा।

इसी दिन प्रात: 9 बजे प्रदर्शनी स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता और पूर्वाह्न 11 बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ग्राम्य विकास प्रदर्शनी एवं विराट किसान गोष्ठी का उद्घाटन कर किसानों को संबोधित करेंगे। अपराह्न 3 बजे से कुश्ती दंगल। सायं 7 बजे शिशुओं का रंगमंचीय कार्यक्रम एवं रात्रि 10 बजे से रसिया दंगल कार्यक्रम होगा। महामंत्री कमल कौशिक ने बताया कि  23 सितंबर को स्मारक भवन में हवन व बधाई गीत के साथ प्रात: 8 बजे से मनाया जाएगा। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रात: 9 बजे से,  अपराह्न एक बजे से विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राम जन्मभूमि तीर्थ न्याास क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय का उदबोधन प्राप्त होगा। अपराह्न 3 बजे से कुश्ती दंगल और सायं 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक ने बताया कि  24 सितंबर को प्रात: 9 बजे से दीनदयाल कामधेनु गौशाला में गौपूजन होगा। पूर्वाह्न 11 बजे से कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता होगी। मध्याह्न 2 बजे से लोकगीत प्रतियोगिता होगी। सायं 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि 10 बजे से जिकड़ी भजन होंगे।  डॉ. रोशन लाल उपाध्यक्ष स्मारक समिति ने बताया कि मेला समापन पर 25 सितंबर को शोध कार्यशाला का शुभारंभ राज्यपाल श्रीमती आनन्दीवेन पटेल करेंगी।   सायं 5 बजे प्रदर्शनी स्टाल प्रतियोगिता होगी और सायं 5. 30 बजे से विश्वकर्मा सम्मान एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय समान्य ज्ञान प्रतियोगिता विजेता सम्मान कार्यक्रम होगा।
दीनदयाल कामधेनु गौशाला के मंत्री डॉ. हरि सिंह भदौरिया ने बताया कि रात्रि 8 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.