Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आज मथुरा आएंगे पीएम मोदी, बांके बिहारी कॉरिडोर पर कर सकते हैं बड़ी घोषणा

by manish • November 23, 2023

आज मथुरा आएंगे पीएम मोदी, बांके बिहारी कॉरिडोर पर कर सकते हैं बड़ी घोषणा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय,मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मथुरा के दौरे पर हैं. वे बांके बिहारी कॉरिडॉर पर आज बड़ी घोषणा कर सकते हैं. उनके दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने उनकी सुरक्षा का फूल प्रूफ प्लान तैयार किया है. मथुरा को अवैध किले में तब्दील किया है. पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मथुरा बुलाया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षाकर्मियों से बैठक करने के बाद उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगभग 15 आईपीएस, 30 एडिशनल एसपी, 60 डीएसपी, 125 इंस्पेक्टर और पूरे प्रदेश से लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. 14 कंपनी पीएसी, 4 कंपनी पैरामिलिट्री, एसपीजी, एनएसजी स्नाइपर भी तैनात रहेंगे. होटल, गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की लगातार चेकिंग की जा रही है. संदिग्धों पर सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 नवंबर को ब्रज रज उत्सव में शामिल होने मथुरा आ रहे पीएम मोदी की तैयारियों का जायजा लिया था. इस उत्सव में सांसद हेमा मालिनी मीराबाई बनकर अपनी प्रस्तुति देंगी. इस दिन कृष्ण भक्त मीराबाई की भी जयंती है. हेमा मालिनी इस प्रस्तुति से उन्हें दिव्य और भव्य रूप देंगी. 14 नवंबर से ही ब्रज रज उत्सव का कार्यक्रम मथुरा के रेलवे ग्राउंड में चल रहा है. यहां पर हर दिन मंच पर देश के कोने-कोने से बड़े-बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं. योगी सरकार और मोदी सरकार लगातार ब्रज की संस्कृति को साझने-संवारने का काम कर रही है.

पीएम का मिनट-टू-मनिट कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे कृष्ण की नगरी मथुरा में रहेंगे. वे आज शाम 3:45 बजे मथुरा पहुंचेंगे. शाम 4 बजे वे श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे. शाम 4:30 पर बजे रेलवे ग्राउंड में आयोजित ब्रज रज उत्सव में शिरकत करेंगे. 4:30 से 7:30 तक ब्रज रज उत्सव में मीराबाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को देखेंगे. शाम 7:45 बजे वे MI 17 हेलीकॉप्टर से मथुरा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. पीएम के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.