Wed, Sep 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देवदूत बनकर यात्री की जान बचाने वाले मंत्री डॉ. भागवत कराड की पीएम ने की तारीफ

by Raju Chaurasia • November 17, 2021

देवदूत बनकर यात्री की जान बचाने वाले मंत्री डॉ. भागवत कराड की पीएम ने की तारीफ

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में अचानक एक पैसेंजर की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उसे प्राथमिक उपचार देने वाले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कृष्ण राव कराडसोशल मीडिया पर हीरो की तरह छाए हुए हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी tweet करके उनके तारीफ की है। मोदी ने लिखा-A doctor at heart, always! Great gesture by my colleague यानी हमेशा दिल से डॉक्टर, सहयोगी भागवत कराड ने शानदार काम किया।

यह मामला मीडिया की नजरों में तब आया, जब इंडिगो ने इसे tweet किया। जानकारी के अनुसार, डॉ. भागवत कराड इंडिगो की फ्लाइट संख्या-6ई 171 से दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। फ्लाइट के टेक ऑफ करने के एक घंटे बाद एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। उसे बैचेनी हो रही थी। यात्री ने केबिन क्रू से मदद मांगी। केबिन क्रू ने तुरंत यात्रियों से पूछा कि क्या उनमें से कोई डॉक्टर है। लेकिन एक भी डॉक्टर नहीं था। यह सुनकर डॉ. भागवत कराड आगे आए। कराड पेशे से खुद भी सर्जन हैं। उन्होंने प्रोटोकाल तोड़कर बीमार यात्री को प्राथमिक उपचार दिया। फ्लाइट में इमरजेंसी किट में मौजूद एक इंजेक्शन भी यात्री को दिया। इसके बाद यात्री की तबीयत ठीक हुई।

इंडिगो मैनेजमेंट ने tweet करके मंत्री डॉ. कराड की तारीफ करते हुए उन्हें प्रेरणादायक व्यक्ति बताया। इंडिगो ने कहा कि एक साथी यात्री की मदद करने के लिए डॉ. भागवत कराड आगे आए, यह प्रेरणादायक है। बता दें कि डॉ. कराड जुलाई 2021 में मोदी कैबिनेट विस्तार में वित्त राज्य मंत्री बनाए गए थे। वे महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं।

डॉ. कराड बंजारा समाज (OBC) से ताल्लुक रखते हैं। 64 वर्षीय कराड पहली बार ही राज्यसभा सदस्य बनाए गए हैं। वे औरंगाबाद से 2 बार महापौर (Mayor) रह चुके हैं। वे मराठवाड़ा कानूनी विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे हैं। डॉ. कराड की महाराष्ट्र बीजेपी के संगठन में अच्छी पकड़ है। डॉ. कराड के गुरु बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.